Top News

रायसेन/गौहरगंज - अंर्तराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन


रायसेन/गौहरगंज - ( सत्येंद्र पांडे ) - अंर्तराष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार के दिन तहसील विधिक सेवा समिति न्‍यायालय गौहरगंज द्वारा के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से न्यायाधीश श्रीमती कामिनी प्रजापति, सुश्री सरीता आर चौधरी, सुश्री चेतना झारिया, सुश्री स्‍वाती रघुवंशी, महिला बाल विकास सुपरवाईजर जयंती ठाकुर एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती सुरेखा मिश्रा अपर सत्र न्‍यायाधीश गौहरगंज उपस्थित रही।

न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा अध्‍यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति न्‍यायालय गौहरगंज द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि, हर वर्ष, 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है, इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाया जाता हैं।

वही विधिक साक्षरता शिविर की जानकारी देते हुए पास्को एक्ट तथा महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा’, घरेलू हिंसा ,दहेज उत्पीड़न के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि, कोई भी व्यक्ति चाहे जितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हो वह विधि से बड़ा नहीं है विधि सर्वोच्च है और विधि की भूल क्षम्य नहीं है।

उक्‍त शिविर में श्रीमती कामिनी प्रजापति न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी गौहरगंज द्वारा अपने सम्बोधन में भ्रूण हत्या पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि,महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक होना चाहिए तथा पुरूषों की मानसिकता इसके प्रति बदली होगी। 

आज हर क्षेत्र में महिलाओं की पुरूषों के बराबर भागीदारी होती है।उक्त कार्यक्रम का संचालन जयंती ठाकुर महिला सुपरवाईजर गौहरगंज द्वारा किया गया। उक्‍त कार्यक्रम में गौहरगंज ग्राम के आसपास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं