Top News

सोहागपुर - विधायक ने किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान


नर्मदापुरम/माखननगर - ( शेख़ जावेद )  - सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने  अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत ।

रविवार को माखन नगर बाबई में विधायक विजय पाल सिंह ने  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के  जिला अध्यक्ष जान मोहम्मद मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष शेख जावेद, जिला मंत्री शेख इमरान मंडल अध्यक्ष नर्मदा पुरम अल्ताफ अली, मंडल अध्यक्ष माखन नगर गफ्फार खान, मंडल अध्यक्ष आरी इरफान खान का उनकी उपस्थिति में स्वागत और सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों ने उनका दिल से आभार व्यक्त किया हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं