Top News

भिण्ड - वृक्षों की रक्षा मैं उतरा जनमानस, किया दीपयज्ञ, छठवें दिन धरना जारी


भिण्ड  - ( हसरत अली ) - गौरी सरोवर वृक्ष बचाओ आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। रविवार शाम गायत्री परिवार महिला मंडल की माताएं बहने धरने में शामिल हुईं। उन्होंने समाजसेवियों के साथ मिलकर दीप यज्ञ करके भगवान से सभी वृक्षों की रक्षा करने एवं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि देने प्रार्थना की। इस मौक़े पर गायत्री परिवार महिला मंडल से जुड़ी नेत्री ब्रजलता श्रीवास्तव ने कहा हमारा प्रशासन पेड़ काट कर जघन्य अपराध कर रहा है। वह ना करे और इन वृक्षों को जिंदा रहने दें यह जिंदा रहेंगे तो हम जिंदा रहेंगे पर्यावरण की स्थिति बहुत ही खराब हो रही है भिंड का तापमान तो बहुत ही अधिक है हम सभी महिलाओं की ओर से प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इन वृक्षों को ना काटा जाए।


वहीं सामाजिक कार्यकर्ता महिमा चौहान ने कहा इन सभी वृक्षों की रक्षा,सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। डॉ.कलेक्टर इलैया राजा टी के समय हम महिलाओं ने भी यहां पर वृक्ष लगाए थे और आज जब हमने यहां आकर देखा तो बहुत ही कष्ट हुआ। करीब 25 पेड़ काटे जा चुके हैं हरे-भरे वृक्ष काटने से गौ हत्या का पाप लगता है हम विधायक महोदय से अनुरोध करते हैं जो भी विकास कार्य किया जाए अच्छे से किया जाए परंतु वृक्षों को छोड़कर किया जाए। जो वृक्ष कट चुके हैं उनका तो हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन अब किसी भी परिस्थिति में एक भी वृक्ष नहीं कटने देंगे।


कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुख्य रूप से मुन्नी श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, प्रतिमा सोनी, नीलम भदोरिया, रेखा भदोरिया, ममता श्रीवास्तव, मुन्नी गौड, हरेकृष्ण शर्मा आजाद, राजबल सिंह राजावत, रामराज पुरोहित, विक्रांत दीक्षित, जबर सिंह वर्मा, महेश मिश्रा, राजीव दीक्षित, राहुल सिंह कुशवाह, नितिन दीक्षित, सतीश राजावत, धीरेंद्र भदोरिया, आकाश गुप्ता, अजय दीक्षित, रॉकी तोमर, दानवीर दीक्षित, आशुतोष शर्मा, मोहित तिवारी, धीरज गुप्ता, सोनू बघेल, सेलू सोनी, रविंद्र मिश्रा, सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं