Top News

नर्मदापुरम - अरुण दीक्षित जिला इंटक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त


नर्मदापुरम - ( अजय सिंह राजपूत ) - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ  की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया द्वारा अरुण दीक्षित को जिला इंटक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

उक्त नियुक्ति प्रदेश इंटक अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी की अनुशंसा पर की गई है, दीक्षित की उक्त नियुक्ति पर ऑडनेंस फैक्ट्री सेंट्रल रेलवे विद्युत मंडल सिक्योरिटी पेपर मिल सहित कई कर्मचारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अरुण दीक्षित को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, महामंत्री जेपी धनोपिया इंटक प्रदेश अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं