Top News

भिण्ड - अबैध रेत कारोबारियों में हड़कंप, पुलिस की बड़ी कार्यवाही


भिण्ड - ( हसरत अली ) -  सिटी कोतवाली एवं देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रेत का अवैध उत्खनन करने वाले ट्रैक्टरों को पड़ने में सफलता हाँसिल की है। इस कार्यवाही से रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान भिण्ड के निर्देश पर एडिशनल एसपी कमलेश कुमार हरपुर से एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेडी के निर्देशन में अवैध हथियार तस्कर, अवैध शराब तस्कर, अवैध रेत उत्खनन परिवहन व गुंडा बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तारतम्य रविवार सुबह शहर के मुख्य मार्गों से रेत का अवैध उत्खनन करते वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 16 ट्रैक्टरों पुलिस ने रगे हांथो पकड़ा है। 



जब कि इस दौरान कुछ चालक अपना वाहन छोड़कर भाग निकले है। वहीं सोलह ट्रैक्टरों को पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों की सहायता से सिटी कोतवाली एवं देहात में रखवा दिया है। वही उनके चालकों की तलाश की जा रही है। इसे एक बड़ी कार्यवाही से अवैध रेत का चोरी छुपे अबैध उत्खनन करने वाले रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव से ठीक पहले इस बड़ी कार्यवाही में देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह, सिटी कोतवाली प्रभारी जितेंद्र मावई के अलावा, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव, उप निरीक्षक आशीष यादव, उप निरीक्षक रधुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गुरदास सोडी, त्रिवेंद्र सिंह, कमल सिंह एवं अभिषेक गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं