Top News

भिण्ड - कांग्रेस के सद्भावना प्रकोष्ठ के अटेर ब्लाक अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाह मनोनीत


भिंड - ( हसरत अली ) -  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के ( सद्भावना एव कोमी एकता प्रकोष्ठ ) के प्रदेशाध्यक्ष सजी अब्राहिम ने शहर कांग्रेस भिंड अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एव जिला कांग्रेस भिंड अध्यक्ष मानसिह कुशवाह जी तथा जिला कांग्रेस सद्भावना एव कोमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर जैन की सहमति से कांग्रेस सद्भावना एव कोमी एकता प्रकोष्ठ अटेर के ब्लाक अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है । 

कुशवाह ने कांग्रेस के सद्भावना प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ का आभार व्यक्त किया है ।

कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ के अटेर ब्लाक अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाह के मनोनित होने नईम खा पठान, सजमेरी खा पठान, अशोक सिंह यादव, शिवकुमार दीक्षित, कमलेश शर्मा उर्फ पप्पी, भूपेंद्र सिंह उर्फ करू घिनोची, रविंद्र कुमार शर्मा खिपोना, रामकुमार कुशवाह, लालू शर्मा, आकाश सोनी, हमीद खा, कल्ले पुरवंशी, शिवकुमार शर्मा, संजय शाक्य आदि ने बधाई  दी है ।

कोई टिप्पणी नहीं