नर्मदापुरम - नर्मदापुरम युवा मंडल ने शहर के स्कूलों में मनाया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन्मदिन
नर्मदापुरम - ( शेख़ जावेद ) - नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन्मदिन ( अंगीकरण दिवस ) आज 22 जुलाई को शहर के सभी स्कूलों में मनाया गया ।
कार्यक्रम संयोजक मनीष परदेशी ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को मान्यता मिली थी। इस दिन को नर्मदापुर युवा मंडल उत्सव के रूप में मनाता है।
युवा मंडल तिरंगा जन्मोत्सव पिछले 10 वर्षों से शहर में मनाते आ रहा है। युवाओं के साथ तिरंगे को लहराकर व मिष्ठान बांटकर यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल सहित युवा मंडल सदस्य उपस्थित रहे। शहर के 50 स्कूलों में तिरंगे का जन्मदिन मनाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं