Top News

रायसेन - हिंदुत्ववादी नीतियों से प्रभावित कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल


रायसेन - ( सत्येंद्र पांडे ) - भाजपा की हिंदुत्ववादी नीतियो से प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सर्वेश गौर आंखखेड़ी ने भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र पटवा के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सर्वेश गौर ने बताया कि कांग्रेस की हिंदु विरोधी नीतियो की वजह से वो अपने ही हिंदु धर्म से दूर हो रहे थे। ऐसी विकट परिस्थितियो मे मैने भाजपा का दामन थामना उचित समझा। सर्वेश गौर के साथ दर्जनों  सहयोगियों ने भाजपा की सदस्यता ली।

कोई टिप्पणी नहीं