Top News

भिण्ड - शहर कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती


भिंड - ( हसरत अली ) - देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमे सर्व प्रथम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयीं. वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत में पंचायती राज की शुरुआत की हैं स्व राजीव एक ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों को अत्यधिक प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता-कुशलता का कारण यह था कि उनको अपने पिता फिरोज गांधी से 'अपना काम खुद करो' की प्रेरणा मिली थी। राजीव जी कहते थे कि उनको अपने नाना पंडित नेहरू से 'आराम हराम है' तथा पिता फिरोज गांधी ने 'श्रम की महत्ता और बिना झिझक के सच बोलने' की प्रेरणा मिली थी। राजीव गांधी बहुत ही उदार प्रवृति वाले व्यक्ति थे। श्रीमती इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी इनकी कंधे पर आ गई थी जिसकी वजह से इन्हें राजनीति में आना पड़ा था। 31 अक्टूबर 1984 को माता इंदिरा जी की हत्या के बाद जब पहली बार राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो वे विश्व के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।1984 में ही वे इंका अध्यक्ष बने। हालांकि राजीव गांधी को सत्ता का कोई प्रत्यक्ष अनुभव नहीं था, फिर भी उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से गहरे अनुभव प्राप्त थे। उसी दिन राजीव गांधी ने रेडियो और टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संदेश दिया था। यह उनका पहला नीतिगत संबोधन था जो कि विज्ञान, टेक्नॉलाजी और राष्ट्र के स्वाभिमान को व्यक्त करता था। इस भाषण में राजीव गांधी के शासन का मूलमंत्र इस प्रकार प्रकट हुआ-

'एक साथ मिलकर हमें एक ऐसा भारत बनाना है जो 21वीं सदी का आधुनिक भारत बने।' यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं। जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। जिस भारत पर आज पूरी दुनिया की नजरें इनायत हैं। जिसे कल का विश्वशक्ति माना जा रहा है कि एक बार फिर भारत पूरे विश्व को एक नई राह दिखाएगा,

यह राजीव गांधी की ही देन है। इन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार भी कहा जाता है।




इस मौक़े पर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा भारत में कम्प्यूटर क्रांति लाने वाले राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य थे.उन्हें सूचना क्रान्ति का जनक भी माना जाता हैं. इतना ही नहीं देश के कम्प्यूटराइजेशन, टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया था.मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव जी की ही देन हैं

इस अवसर पर प्रमुख रूप वीरेंद्र यादव, अनिल भारद्वाज, स्नेह लता जैन, बलराम जाटव, अशोक गुप्ता, संजीव बरुआ, आनंद शाक्य, हरि, राहुल सिंह, बंटी कुशवाह, मनोज जैन, पिंटू शर्मा, सूरज पाल सिंह राजावत, संजय यादव,नीरज त्रिपाठी, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे.


कोई टिप्पणी नहीं