रायसेन - सूर्य षष्ठी महापर्व की तैयारियां पूर्ण
रायसेन - ( सत्येंद्र पांडे ) - पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण पर्व सूर्य षष्ठी पूजन की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं। नगर ओबेदुल्लागंज के भोजपुरी समाज द्वारा भी इस पर्व के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जिसमें वार्ड क्र 2 में स्थित मत्स्य पालन केंद्र के घाट को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। विशेष साज सज्जा के साथ घाट की साफ सफाई भी नगर परिषद ओबेदुल्लागंज के सहयोग से पूर्ण हो चुकीं है। इस महापर्व पर महिलाओं द्वारा 3 दिवस पूर्व से नहाए खाय की विधि से व्रत का प्रारंभ किया जाता है और षष्ठी के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया जाता है। यह व्रत परिवार सम्मज ओर देश की सुख शांति और समृद्धि का वृहद उद्देश्य लिए संपादित होता है।
भोजपुरी समाज ओबेदुल्लागंज द्वारा इस अवसर पर सुमधुर भजनों का कार्यक्रम भी रखा गया है जो सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा। समाज के अध्यक्ष श्री रमाशंकर जायसवाल ने बताया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह महापर्व पूरे उल्लास से आयोजित किया जा रहा है जिसमे संपूर्ण नगर और समाज की भागीदारी इसे सफल बनाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं