भिण्ड - हमें महापुरुषों के जीवन पद चिन्ह पर चलना चाहिए:-अतुल पाठक
भिंड - ( हसरत अली ) - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष पर गांधी मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा एवं शास्त्री चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति के नज़दीक स्वच्छता अभियान चलाकर दोनों महापुरुषों को याद कर माल्यार्पण किया और जयंती मनाई। इस दौरान युवा मोर्चा के सदस्यों ने हरा भरा मध्य प्रदेश कार्यक्रम के तहत शहीद स्तंभ पर पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा देश की आजादी के समय जो महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश की तरक्की के लिए सपने देखे थे आज वह पूरे हो रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो देश के उत्थान के लिए सपने देखे थे वह साकार होते नज़र आ रहे हैं वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था उन्हीं पद चिन्हों पर देश और देश का किसान आगे बढ़ रहा है भारत का किसान विदेशों में भी अपना अनाज निर्यात करने में सक्षम हो रहा है।
इस मौक़े पर जिल मंत्री उपेंद्र राजोरिया, तरुण शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान,मंडल अध्यक्ष दीपू भदोरिया, शेरू पचौरी, किसान मंडल अध्यक्ष शैलु भदौरिया,वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सिंह नरवरिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे लवकुश परिहार, नगर उपाध्यक्ष सूरज बरुआ,सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक, अभी नारोलिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं