नर्मदापुरम - भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक बने दीक्षित
नर्मदापुरम - ( अजयसिंह राजपूत ) - राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक अक्षय दीक्षित मनोनीत किए गए हैं । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा अक्षय दिक्षित को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया ।
दीक्षित की नियुक्ति पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा युवक कांग्रेस फैजान उल हक लवलेश जैन संदीप पाठक नरेंद्र गौर सत्यनारायण कटारे मयंक रजक मोनू बरखने संजय नाहरिया आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है ।
कोई टिप्पणी नहीं