भिण्ड - कार्यकर्ताओं का विश्वास और अपना दायित्व निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा : देवेन्द्र नरवरिया
भिण्ड - ( हसरत अली ) - भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह नरवरिया ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है,वो ही हमारी पूंजी है। बूथ केन्द्रों पर पूर्ण कर्तव्य और निष्ठा,पराकाष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनसंघ के प्रेरणास्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकावमानववाद एवं अंत्योदय की विचारधारा को लेकर सर्वसमाज को साथ, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस विचारधारा को लेकर काम करते है। मिशन-2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा में भारतीय जनता पार्टीं भिण्ड जिले के 26 मण्डलों के 1480 मतदान केन्द्रों पर संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूती देते हुए जिले की पांचों विधानसभा में भाजपा का परचम फहराकर पुनः हम सत्ता में वापिसी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदारदास मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने देश-प्रदेश को आत्मनिर्भंर बनाने के लिए अपनी विकास लोकजनकल्याणकारी योजनाओं के माघ्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे है। यह उद्गार उन्होनें भिण्ड सर्किंट हाउस पर पत्रकारवार्तां के माध्यम से रूबरू होते हुए कहीं। इस अवसर पर जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, विशेष रूप से मौजूद थेl
भारतीय जनता पार्टी के नवयिुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह नरवरिया ने कहा कि पत्रकारों से चर्चां करते हुए कहा कि जो व्यक्ति चाहे वह बन सकता है यदि वह विश्वास के साथ अपनी इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करें,व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास होना चाहिए कि उसका प्रयास सही और सार्थक दिशा में है,तो उसकी सफलता निश्चिित है। पार्टी। का कार्यकर्तां संकल्पित होकर प्रतिज्ञाबद्व हो कि र्वसमाज को सम्मान देते हुए उनके प्रति उत्तम भाव और दृष्टि रखेंगे। इसी दिशा में हम कार्य करने के लिए आगे बढ़ेंगे, जिले के सभी बूथ जीतने के लिए मेंटेनेंस का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पूरा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नवयिुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा व्यक्ति नही विचार के लिए काम करती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद बी.डी.शर्मा एवं प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है मैं पार्टीं के कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर उनके मान-सम्मान में कोई कमी नही आने दूंगा और अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए पार्टी की विचारधारा को हम 26 मण्डलों के प्रत्येक बूथ केन्द्र पर मजबूती प्रदान करने हेतु आगे बढ़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जो भार है इस भार को उनके परिश्रम से ही पूरा करते हुए आगे बढ़े। उन्होनें कहा कि कोविड-19 ;वैश्विक महामारीद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं ने समर्पिंत भाव से जनता की जनसेवा की है यही भाव हम सभी कार्यकर्ताओं में बना रहेगा। केन्द्र और राज्य सरकार की विकास जनकल्याणकारी योजनायें पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम करेगी ताकि योजना का लाभ मिलें।
भारतीय जनता पार्टी के नवयिुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह नरवरिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कांग्रेस अनु.जाति/अनु.जनजाति/पिछडा वर्ग की हितैषी बनती थी जिन्होनें नगरीय निकाय चुनाव में देरी की और समाज को झूठा भ्रमित करते रहे कि आरक्षण भाजपा रोक रही है,जबकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया था कि हम ओबीसी के आरक्षण पर चुनाव लड़ैंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। हमारी पार्टी ने सत्ता और संगठन में समाज को विभिन्न स्थानों पर बिठालकर उन्हें गौरवान्वित करने का प्रयास किया |
कोई टिप्पणी नहीं