Top News

नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के सभी मण्डलों पर होगा सुघोष प्रशिक्षण अभियान - माधवदास अग्रवाल


 

नर्मदापुरम - ( अजय सिंह राजपूत ) -  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भेंट की। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने न्यूज़ टुडेज 24 को बताया कि जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रम सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग व्दारा आयोजित मंडल स्तरीय सुघोष 2022 अभियान एवं युवा मोर्चा के खिलता कमल एवं खेलेगा मध्यप्रदेश कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। 

वही जिला संयोजकों को कार्यकारिणी विस्तार करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने गुजरात मैं भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व, कुशल संगठक एवं गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में उत्साह का परिणाम हैं। 




इस दौरान जिला महामंत्री प्रसन्ना, मुकेश मैना, प्रदेश सह संयोजक दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल बुंदेला, सुनील राठौर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र (गज्जू) चौहान, आईटी प्रभारी राहुल पटवा, केशव उर्मिल, उमेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुपेश राजपूत, अ.जा. मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री राम सगर, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री पीयूष दुबे, विमल साहू, जिला संयोजक प्रशांत तिवारी, बद्री केवट, रिषीकांत पटवा, देवीसिंह राजपूत, समर्थ चौरसिया, मनीष शर्मा, हरि यादव, गौरव नायक, अंकित सैनी, शिवम शर्मा, दुर्गेश मिश्रा सहित मोर्चा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं