नर्मदापुरम - अटलजी की जयंती पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान
नर्मदापुरम - ( शेख़ जावेद ) - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन (सुशासन दिवस )के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईदगाह वार्ड नंबर 32 में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता दूतो का सम्मान भी किया ।
इस मौके पर अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर अपनी बात रखी । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पियूष शर्मा , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जान मोहम्मद मंसूरी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव उर्मिल , भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया , पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आमीन राईन ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेख जावेद , अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री मजीद खान, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय मंत्री सफीक खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री शेख इमरान और क्षेत्रीय पार्षद सिमरन रैकवार अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष अल्ताफ अली अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष आमिर पठान और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं