नर्मदापुरम - विधायक विजयपाल सिंह ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन
नर्मदापुरम/माखननगर - ( शेख़ जावेद ) - आज माखन नगर में मध्य प्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के अंतर्गत 06 ट्रेड आई. टी. आई. 60 सीटर बालक छात्रावास, 01 नग एफ आकार आवास गृह, 02 नग एच एवं 04 नग आई टाइप क्वाटर का निर्माण जिसकी लागत 1000.43 लाख रु. का भूमि पूजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के साथ ओम उपाध्याय, सुरेश अग्रवाल, श्रीमति रीना आकाश तिवारी, रघुवीर साहू, सरदार यादव, उमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, आकाश तिवारी, सत्यनारायण परासर, फूल चांद यादव, बलराम यादव, मनीष चतुर्वेदी माखन नगर मंडल अध्यक्ष, विपिन यादव आरी मंडल अध्यक्ष, संजय अग्रवाल, दीपक वर्मा लायंस क्लब अध्यक्ष, निर्मल मालवीय, गोपाल ठाकुर प्रमोद कीर, प्रेम कपूर, श्री हाजी हुसैन, महेश साहू, रामसिंह पूर्व सरपंच, राजेश शुक्ला, श्रीमति नीतू चौबे प्राचार्य माखनलाल चतुर्वेदी कॉलेज, श्रीमति रामसखी जीवन यादव पार्षद, श्रीमति लक्ष्मी मुकेश पार्षद, श्रीमति सविता सुरेश यादव पार्षद समस्त पार्षद, समस्त आधिकारी गण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट जन, समस्त मोर्चो के अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं