नर्मदापुरम - बूथ विस्तार अभियान से प्रत्येक बूथ पर हमारा जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहेगा - पंकज जोशी
नर्मदापुरम - ( अजय सिंह राजपूत ) - भाजपा नर्मदापुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 02 'महेश्वर' के बुथ क्रमांक 106 की बूथ विस्तार बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एंव संभाग प्रभारी आदरणीय पंकज जोशी जी के मुख्य आतिथ्य एंव महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष श्री उदित द्विवेदी जी, महामंत्री सुखराम उमरे जी, बीएलए.2 सुरेश पटैल जी को बनाया गया एंव संगठन एप के माध्यम से डिजिटली सत्यापन कर अपलोड किया गया।
इस अवसर पर संभाग कार्यालय मंत्री श्री हंस राय जी,जिला महामंत्रीद्वय श्री प्रसन्न हर्णे जी, श्री मुकेश मैना जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री लोकेश तिवारी जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री श्री कुँवर सिंह यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्री विकास नारोलिया जी,सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री गजेन्द्र सिंह चौहान जी,जिला सह संयोजक श्री राहुल ठाकुर जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमति रंजना मीणा जी, श्रीमती सफलता तिवारी जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति अर्चना पुरोहित जी, श्रीमती गिरजेश मिश्रा जी, क्षमा मालवीय जी, प्रशांत पालीवाल जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री चंचल राजपूत जी, वंदना मेहतो जी, रोमा नारोलिया, श्री संजीव मालवीय जी, शक्ति केंद्र प्रभारी सचिन तोमर, विस्तारक श्री जितेंद्र शर्मा जी, संयोजक अतुल भंडारी, श्री दशरथ प्रसाद तिवारी जी, श्री महेश सेन जी, श्री जेपी मालवीय जी, पार्षद श्री प्रकाश गौर जी, दुर्गेश मिश्रा, ऋषभ शुक्ला,उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं