Top News

लखनऊ - कृषि क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति



लखनऊ: - ( न्यूज ऑफ इंडिया - एजेन्सी) - प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही के कार्यालय से प्राप्त सूचना में बताया गया है कि फसल कृषि कर्म, विस्तार तथा किसानों को प्रशिक्षण, कृषि प्रसार प्रायोजना एवं प्रदर्शनियां योजना के चिकित्सा व्यय में प्रस्तावित धनराशि रू 295.00 लाख के सापेक्ष धनराशि रू 148.00 लाख (रू० एक करोड अडतालिस लाख मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा अन्य संस्थाओं को सहायता कृषि विश्वविद्यालय, बांदा की स्थापना, सामान्य (गैर वेतन) मद में विश्वविद्यालय कन्टीनजेन्सी हेतु उपलब्ध धनराशि रू 198.00 लाख के सापेक्ष चतुर्थ किश्त के रूप में अवशेष धनराशि रू 48.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
खाद तथा उर्वरक, उर्वरक एवं कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशालाएं योजना वेतन मद में रू 1.83 लाख, महगाई भत्ता में रू० 0.58 लाख तथा 55 मकान किराया भत्ता में रू 0.55 लाख अर्थात् कुल रू 2.96 लाख (रू० दो लाख छियान्नवे हजार) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के फसल कृषि कर्म, वनस्पति संरक्षण, पौध संरक्षण सेवा तथा कृषि रक्षा सेवा योजना के वेतन में प्राविधानित धनराशि रू 10740.00 लाख के सापेक्ष हो रही बचत से प्रश्नगत योजनार्न्तगत पुनरीक्षित वेतन का अवशेष भुगतान हेतु रू 1.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं