ओबेदुल्लागंज - कचरे और गंदगी से जनता हलाकान, आप पार्टी ने चलाया अभियान
रायसेन/औबेदुल्लागंज - ( सत्येंद्र पांडे ) - नगर के सभी मुख्य अखबारों की सुर्खियों में गंदगी व कचरे की खबर प्रकाशित होने के बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षण नही हो रहा है। नगर में कचरा/कूड़ा बढ़ता जा रहा है। नगर के ओवर ब्रिज, अर्जुन नगर (हरानिया) के छोटे बच्चे और महिलाओं का उक्त ब्रिज की सीढ़ियों से आना-जाना लगा रहता है। अधिकत्तर नगरवासियों का रास्ता उक्त स्थान से ही निकलना होता है।
आपको बता दें कि कई बार बच्चों और महिलाओं के पैर में कांच के टुकड़े लगने से चोटिल हुए हैं। उसके बाद भी बाद भी जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। सुबेग सिंह (शीतल) रायसेन जिला उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका सीएमओ को फोन लगाकर जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी के रायसेन जिला उपाध्यक्ष सुबेग सिंह (शीतल) एवं क्रांतिकारी साथी सुरेंद्र रायकवार द्वारा *झाड़ू* से सम्पूर्ण कचरा साफ किया गया वहीं, आस-पड़ोस के लगभग सभी दुकानदारों ने उक्त कार्य आम आदमी पार्टी के कार्य की सराहना की। सुबेग सिंह (शीतल) द्वारा दुकानदारों को समझाइश दी गई कि कोई भी शराबी यहां बैठता है, तो पुलिस को इसकी तुरंत सुचना दें।
कोई टिप्पणी नहीं