नर्मदापुरम - संपर्क से समर्थन : प्रबुद्ध नागरिकों के घर पहुंचे सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी
नर्मदापुरम/इटारसी/ - ( शेख़ जावेद ) - भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन अभियान भाजपा ने चलाया है।
अभियान के तहत समाज के प्रबुद्ध जनों पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, कवि बीके पटेल पूर्व प्राचार्य डॉ वीके सीरिया यादव समाज के फूलचंद्र यादव आरके यादव डॉ अनिल सिंह पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल का उनके निवास पर पहुंचकर सांसद राव उदय प्रताप सिंह ( पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा
भाजपा जिला प्रभारी सीमा सिंह (Seema Singh), लोकसभा प्रभारी संपत मुंदड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पीयूष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, पार्षद जिम्मी कैथवास, कुंदन गौर, राजकुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संदेश पुरोहित, मयंक मेहतो, जोगिंदर सिंह, राहुल चौरे, सोनू दीक्षित, डॉ नीरज जैन सहित अन्य ने पहुंचकर सम्मान किया।
सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन का स्पष्ट तौर पर मानना है कि जब हम पब्लिक के बीच वोट मांगने जाते हैं तो जीतने के बाद भी उनके पास पहुंचकर उनसे मिलना चाहिए। उनसे लगातार संपर्क बना रहना चाहिए इसलिए लगातार भाजपा के वरिष्ठ, कनिष्क कार्यकर्ता आम जनता के बीच ही रहते हैं। सांसद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि यह कार्यशैली है और परंपरागत रूप से जनता के बीच में रहने वाला हमारा दल है।
कार्यक्रम में तय किया कि एक माह जून के महीने में जब राजनेता एसी में बैठते हैं, उस समय हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच में रहना है, इसलिए तय हुआ कि सबसे तपिश वाले महीने में समाज के बीच में जाएंगे और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से मिलेंगे और दल की बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं, उनकी अपेक्षाएं क्या है यह जानने के लिए सभी से संपर्क का यह अभियान चल रहा है।
भाजपा जिला प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि भाजपा निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है, ऐसा नहीं कि एक कार्यक्रम किया और फिर बैठ गई। श्रीमती सिंह ने कहा कि संपर्क से समर्थन अभियान में बुद्धिजीवियों से मिल रहे हैं यह हमारा निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है। इसके पहले हमने कमल पुष्प कार्यक्रम किया था। अभी हम प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्य कर रहे हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि संगठन और सत्ता का तालमेल बनाकर भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है। हमारे जनप्रतिनिधि संगठन के साथ हर कार्यक्रम में रहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं