चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस झूठ और भ्रम का मकड़जाल फैलाती है : विजयपाल सिंह
नर्मदापुरम - ( अजय सिंह राजपूत ) - भाजपा जिला कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता । जब भी चुनाव नजदीक आते है कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने का कार्य जनता के बीच करती है। कांग्रेस ने 15 महीने की अपनी सरकार में किसान और युवाओं के साथ छलावा किया था। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही गरीब कल्याण की कई योजनाएं भी बंद कर दी थी। कांग्रेस की गलत नीतियों से किसान इनकी सरकार में कर्जदार हो गए थे। अब चुनाव नजदीक है कांग्रेस ने अपने झूठ और भ्रम का मकड़जाल फैलाना प्रारंभ कर दिया है यह बात रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कही।
पत्रकार वार्ता में विधायक श्री सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने जनकल्याण की सैकड़ों योजनाएं बनाई है जिसका लाभ आज अंतिम तबके के व्यक्ति को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। कांग्रेसी की गलत नीतियों कारण हमारे किसान कर्जदार हो गए थे उन्हें कर्ज के संकट से निकालने का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार ने मूंग खरीदी पर एमएसपी तय कर दी है। सोमवार से हमारे जिले में भी मूंग खरीदी चालू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। प्रदेश में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चल रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज हमारे देश का डंका विदेशों में भी बजा है। आज हमारे प्रधानमंत्री जब विदेशों के दौरे पर जाते है तो उस देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पलक पाबड़े बिछाकर मोदी जी का इंतजार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नव वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा है इस कार्यकाल में भारत मजबूती से विकास के आयाम गढ़ रहा है। कांग्रेस सत्ता के लिए छटपटा रही है और हमारी लाड़ली बहनों को नारी सम्मान के नाम पर भ्रमित कर रही है। हम तो हमारे विकास कार्यों की सूची लेकर कांग्रेस को खुले मंच से बहस करने की चुनौती देते है।
मीडिया प्रभारी अमित महालहा ने बताया कि इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे , मुकेशचंद्र मैना , भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी , वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित , कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा , नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रोहित गौर , महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित , भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं